Live News

बुलंदशहर : सिपाही ने दहेज के लिए पत्नी का दबाया गला, पीटने के बाद तार से गर्दन कसी

Share News
12 / 100

बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट पर घायल कर दिया। लोहे के तार से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात है।

उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। दोनों से बेटा व बेटी दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही आरोपी पति अतिरिक्त दहेज का ताना मारते हुए उसके साथ मारपीट का प्रताड़ित करता आ रहा है। आरोपी पति का पक्ष उसकी मां और देवर भी लेते हैं। किसी तरह वह कभी अपने मायके में तो कभी अपने ससुराल में रहकर समय व्यतीत कर रही है।

ससुराल में पहुंचने पर आरोपी पति फिर से बुरी तरह से मारता पीटता है। पहले भी पुलिस में शिकायत करने पर कुछ दिन तक मामला शांत हो गया था। अब फिर से बुधवार को सिलबट्टा से आरोपी पति ने उसके सिर और सीने पर वार करके बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

लोहे के तार से गला दबाकर पीड़िता की हत्या करने की भी आरोपी ने कोशिश की। किसी तरह शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर पीड़िता की जान बच गई। बताया कि करीब 5 साल से आरोपी पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। आरोपी पति के साथ महिला ने भी पहले उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी महिला को अपने घर में रखना चाहता है।

आरोपी की मारपीट से घायल हुई महिला को पुलिस ने उपचार के लिए नगर के राजकीय संयुक्त चिकित्सा में भर्ती कराया है। आरोपी की मारपीट से महिला के हाथ की उंगली का नाखून भी उखड़ गया है। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पहले भी आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत आ चुकी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *