News

बुलंदशहर : गैस एजेंसियों पर भीड़, लंबी कतारें, बुकिंग ठप

बुलंदशहर में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण कई जगहों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

सामान्यतः गैस सिलेंडर की डिलीवरी 2 से 3 दिनों में हो जाती है, लेकिन मौजूदा समय में ऑनलाइन बुकिंग के बाद सिलेंडर पहुंचने में 8 से 10 दिन का समय लग रहा है। हालांकि, गैस एजेंसियां होम डिलीवरी की व्यवस्था कर रही हैं, लेकिन इसमें भी देरी हो रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही ऑफलाइन। इस स्थिति के कारण लोगों में भ्रम बना हुआ है। कई गैस गोदामों पर सिलेंडर बुकिंग को लेकर मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एजेंसी संचालकों ने गोदामों के बाहर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अभय सिंह ने बताया कि भारत सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब बुकिंग 21 दिन की जगह 25 दिन में हो रही है। इसी कारण कुछ शुरुआती दिक्कतें आ सकती हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *