google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

बुलंदशहर के पहासू कस्बे की रामपाल कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक 17 साल की किशोरी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना तब सामने आई, जब पड़ोसी के एक बच्चे ने शव को लटका हुआ देखा। उसने फौरन जाकर अपनी मां को सूचना दी।

गाँव वालों ने झांककर देखा तो घर के भीतर फंदे पर किशोरी का शव लटका था। सूचना मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी मां प्रभा देवी को छतारी की बस में बैठाकर घर लौटी थी। इसके बाद उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला जब किसी काम से किशोरी के घर गई, तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा। महिला के शोर मचाने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

पड़ोसी हेमंत लोधी ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचा तो पता चला कि किशोरी के गले में एक साड़ी बँधी हुई थी।

वहीं मृतक किशोरी के चाचा भवानी सागर ने बताया कि शनिवार सुबह एक पड़ोस का बच्चा किशोरी के घर आया। उसने हमारी भतीजी के शव को लटका हुआ देखा। जिसके बाद जाकर बच्चे ने अपनी माँ को बताया। तब काफी लोग पड़ोस के इक्क्ठा हुए। पुलिस को सूचना दी।

मृतका के मामा प्रेमचंद ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जब हमने शव को देखा, तो मृतका के घुटने जमीन से लगे हुए थे। इससे हमें आशंका ही उसकी हत्या कर किसी ने शव को लटकाया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *