News

बुलंदशहर : चार दिन पहले घर से लापता  हुआ  किशोर का शव कुएं में मिला

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में लापता 17 वर्षीय किशोर अनमोल का शव बुधवार को गांव के पास एक कुएं से बरामद हुआ है। अनमोल 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

सुबह छोटा वास गांव के पास जंगल में स्थित एक कुएं में किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात, सीओ शिकारपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। अनमोल का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *