News

बुलंदशहर : पीपल का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद

बुलंदशहर में पीपल का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कला गांव में हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

ग्रामीणों के अनुसार, मामन कला गांव में रास्ते में 50 साल से भी अधिक पुराना एक पीपल का पेड़ खड़ा था। आरोप है कि वर्तमान प्रधान ने बिना किसी अनुमति के इस पेड़ को कटवाने का प्रयास किया।

जब ग्रामीणों ने पेड़ काटने का विरोध किया, तो प्रधान पक्ष के लोगों और ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले।

कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *