बुलंदशहर : व्यापारी सुरक्षा फोरम की कार्यकारिणी का विस्तार
बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। खुर्जा अड्डा इकाई और साठा इकाई की अलग-अलग बैठकों में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं।
खुर्जा अड्डा इकाई से तनुज अरोरा को नगर महामंत्री, गौरव आनंद को नगर उपाध्यक्ष, डॉ. योगेश पिल्ले को नगर वरिष्ठ महामंत्री, तरुण अरोरा को नगर मंत्री, अविनाश कोहली को नगर उपाध्यक्ष और दीपक खुल्लर को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी तरह, साठा इकाई से राकेश कुमार को नगर उपाध्यक्ष, राहुल शर्मा को नगर मंत्री, मोहम्मद इस्लाम को नगर मंत्री और डॉ. शगुन गुप्ता को नगर चिकित्सा सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रियतम प्रेम उर्फ प्रीतम, नगर प्रभारी हरीश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, नगर संयोजक तरुण गोयल सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

