Live News

बुलंदशहर : 10 हजार रुपए के लिए दोस्त को मारी गोली, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला

बुलंदशहर, पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने भी आरोपी दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फोर्स को तैनात किया गया है।

वारदात से पहले विनोद और नेम सिंह ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विनोद ने नेम सिंह को 3 गोली मार दी। नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डिबाई थाना क्षेत्र के चिरौरी गांव की है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

चिरौरी गांव में नेम सिंह और विनोद पड़ोसी हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। बुधवार रात को नेम सिंह ने विनोद को अपने घर शराब पार्टी के लिए बुलाया। दोनों ने घर के बाहर बने कमरे में बैठकर काफी देर तक शराब पी। रात करीब 11 बजे उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। तभी एक के बाद एक

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने नेम सिंह पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें नेम सिंह को तीन गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद भागने लगा। इस बीच, गोलियों की आवाज सुनकर नेम सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी विनोद को घेर लिया।

खुद को घिरता देख नेम सिंह ने परिजनों पर भी फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में परिजन बाल-बाल बच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर विनोद को पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

नेम सिंह की मां ने बताया, विनोद ने बंद कमरे में मेरे बेटे को गोली मारी है। मुझे नहीं पता किस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। मेरा बेटा खून से लथपथ हालत में बाहर आया। उसके सीने और पेट में तीन-चार जगह छर्रे लगे थे। उसके बाद हम लोगों ने विनोद को पकड़ा। उसने मेरे बेटे को मार डाला।

विनोद की हत्या का मुख्य आरोपी हिरासत में

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, डिबाई थाना क्षेत्र के गांव चिरौरी में वारदात हुई है। दो युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद विनोद ने नेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी विनोद को पीट पीटकर मार डाला। विनोद की हत्या के मुख्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *