google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : नरौरा बैराज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार रात्रि में गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। जलस्तर बढ़ने से गंगा तूफान पर है। गंगा किनारे के खादर के खेतों में बाढ़ के कारण फसलें जलमग्न हो गई हैं।

नरौरा बैराज हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार की सायं से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। बैराज से नदी की डाउनस्ट्रीम में 2,21,804 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी की निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलसीसी नहर में 7039 क्यूसेक और पीएलजीसी नहर में 4939 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।

अधिकारियों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी होगी। डाउनस्ट्रीम में 2 लाख 50 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड बहाव होने पर गंगा खतरे के निशान पर पहुंच जाती है। लगभग एक किलोमीटर लंबाई वाले बैराज के सभी 61 फटकों का संचालन कंप्यूटराइज्ड नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा है। नरौरा बैराज से की जा रही जल निकासी की निरंतर जानकारी गंगा नदी से सटे जनपदों के प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित लखनऊ एवं दिल्ली को दी जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *