Latest

बुलंदशहर : भुने चने खाने से चार की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत

बुलंदशहर के गांव बरवाला में भुने हुए चने खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत गंभीर हो गई। जिसमें 5 वर्षीय मासूम सहित हुई दो की मौत हो गई। गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने बताया- बीते दिन शाम को दौलतपुर से दुकान से भुने हुए चने ले गए थे। परिवार के चार लोगों ने भुने हुए चने खा लिए। चने खाने के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक 5 वर्षीय मासूम सहित 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य दो लोगों को उपचार के लिए स्याना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूड विभाग करेगा मामले की जांच- एसडीएम एसडीम गजेंद्र सिंह ने बताया- फूड विभाग को जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की स्पष्टता के लिए टीम मौके पर भेजी जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भुने हुए चने खाने के बाद तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। मौके पर टीम भेजी गई है।

5 वर्षीय मासूम, सहित 2 की मौत 5 वर्ष के मासूम सहित दो की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। चने खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर दो को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि हालत में सुधार नजर आ रहा है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *