google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : 3 घंटे से पड़ रही झमाझम बारिश, कच्चे घाटों से लोगों को दूर रहने की अपील

बुलंदशहर, KHURJA, जहाँगीराबाद, सिकन्दराबाद, स्याना और औरंगाबाद समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश के कारण लोगों के घर-दुकानों में पानी भर गया है और सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। मैदानी इलाकों की नदियां और नहरें उफान पर हैं। बुलंदशहर में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 5 सेमी तक बढ़ चुका है। प्रशासन ने गंगा किनारे अलर्ट जारी कर दिया है। गोताखोरों को तैनात किया गया है और अस्थाई बेरिकेड्स लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर कच्चे घाटों से लोगों को दूर रहने की अपील की है। लोगों से सिर्फ पक्के घाटों पर तय दूरी तक ही गंगा स्नान करने की अपील की जा रही है। गंगा घाटों के पास अस्थायी बेरिकेडिंग लगाई गई है। घाटों के पास पुलिस जवानों के अलावा गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। गंगा किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन सतर्क है। प्रशासन ने गंगा किनारे 5 चौकियां बनाई हैं। इसके अलावा 24 घंटे हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लेखपालों की ड्यूटी गंगा के जलस्तर की निगरानी के लिए लगाई गई है। खादर में खेती करने वाले लोगों को अभी गंगा किनारे से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *