google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : 32 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर दिल्ली में गिरफ्तार

बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 32 साल से फरार चल रहे खतरनाक हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डकैती के एक मामले में सजा काटने के बाद फरार हो गया था और तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र पुलिस की नजरों से बचने के लिए दिल्ली में बकरी पालन का काम कर रहा था। पुलिस ने लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। निगरानी के दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र के साथ उसके साथी सुंदर को भी गिरफ्तार किया।

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली सिकंदराबाद पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी तीन दशकों से कानून की पकड़ से दूर था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *