google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

बुलंदशहर : पति ने दूसरी शादी की, महिला सेकेंड फ्लोर से कूदी

बुलंदशहर में महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। महिला का सिर फट गया है। उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हुए हैं। उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। संतान न होने के चलते पति ने 7 साल पहले दूसरी शादी की थी।

महिला किराए के मकान में रहती थी। पति-पत्नी के विवाद को लेकर 3 साल से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पति महिला से न बात करता है और ना ही गुजारे के लिए पैसे देता है। पुलिस महिला की तबीयत सही होने पर बयान दर्ज करने की बात कह रही है। घटना बुधवार शाम 6 बजे कोतवाली देहात के किदवई नगर की है।

किदवई नगर निवासी रिहाना (28) का निकाह 10 साल पहले इमरान (31) से हुआ था। शुरुआत में तो सब ठीक था। लेकिन शादी के दो-3 साल तक काफी प्रयास के बाद भी रिहाना को कोई संतान नहीं हुई। जिसके कारण दोनों झगड़े होने लगे।

7 साल पहले इमरान ने एक दूसरी महिला से निकाह कर लिया। उसने रिहाना को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। रिहाना किदवई नगर में किराए के मकान में रहने लगी। पति के दूसरे निकाह के खिलाफ रिहाना ने पुलिस शिकायत की।

पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के बाद रिहाना ने 3 साल पहले कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। जिसे लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। मोहल्ले वालों ने बताया- रिहाना अक्सर अपने पति के पास जाती थी और साथ रहने के लिए मिन्नतें करती थी। मगर इमरान इसके लिए राजी नहीं हुआ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *