google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया

बुलंदशहर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विकास चौहान ने नगर में जनसंपर्क किया। उन्होंने साठा दयालबाग की मलिन बस्ती और भूड़ स्थित कॉलोनी के शक्ति केंद्रों व बूथों पर घर-घर जाकर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान, प्रभारी मंत्री और जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही, फार्म-6 सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएं।

प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि SIR अभियान यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए, और नागरिकों से इसमें सहभागिता की अपील की।

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान गंभीरता से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर जनसंपर्क के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ना और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भवतोष गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित, भीष्म सिसोदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, सभासद त्रिभुवन नारायण, हिमांशु तोमर, विशाल बंसल, प्रतीक शर्मा, श्रवण कुमार, गगन तायल, सुभाष गिहेरा, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *