Live News

बुलंदशहर  : कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने की समीक्षा बैठक

बुलंदशहर, कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री, राजस्व विभाग प्रदेश सरकार अनूप प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व एव चकबंदी की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री को अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) विवेक कुमार मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 में 3093 वाद प्राप्त हुए हैं जिसमें 2772 वादों का निस्तारण किया जा चुका है, शेष वादों का निस्तारण किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 33/34 में 103285 वाद प्राप्त हुए हैं, जिसमें 98878 वादों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष 4407 वादों का निस्तारण किया जा रहा है, और इस धारा में 05 वर्ष से 38 वाद लम्बित हैं जिसमें कार्यवाही की जा रही है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 38 में 129 वाद प्राप्त हुए हैं जिसमे 74 वादों का निस्तारण किया जा चुका है।

शेष 59 वादों का निस्तारण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 में 3326 वाद प्राप्त हुए हैं जिसमे 2546 वादों का निस्तारण किया जा चुका है, शेष 980 वादों का निस्तारण किया जा रहा है। इस धारा में 05 वर्ष से 109 वाद लम्बित हैं, जिसमें कार्यवाही की जा रही है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *