Live News

बुलंदशहर :  तेज हवाओं के साथ अगले 48 घंटों में और बारिश की संभावना

बुलंदशहर में दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया।

पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। इस कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचक रहे थे। गर्मी ने लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर दिया था। बारिश के बाद सड़कों पर बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। गर्मी के कारण बाजारों में कम रौनक थी। व्यापारियों को उम्मीद है कि अब बाजारों में फिर से चहल-पहल बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम सुहावना बना रह सकता है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *