google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

बुलंदशहर : राष्ट्रीय लोक अदालत, 1 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा

बुलंदशहर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,06,550 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों का समाधान किया गया।

लोक अदालत में 7,863 आपराधिक मामलों में 8,41,742 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। मोटर दुर्घटना के 69 मामलों में पीड़ितों को 7 करोड़ 18 लाख 38 हजार रुपए का मुआवजा दिलाया गया।

वैवाहिक विवाद के 123 मामले, एनआई एक्ट के 138 मामले और 51 सिविल मामलों का निपटारा किया गया। बिजली विभाग के 1,005 मामलों में 3 लाख 2 हजार रुपए की वसूली की गई।

लोन से जुड़े 650 मामलों में 44 करोड़ 49 लाख की बकाया राशि के विरुद्ध 18 करोड़ 45 लाख का समझौता हुआ। इनमें से 5 करोड़ 27,878 रुपए मौके पर ही जमा कराए गए। इसके अलावा 97,245 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा किया गया।

जिला न्यायाधीश मनजीत सिंह चौहान ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों, बीमा कंपनी और बैंक के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *