google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर पुलिस ने 17 इनामी अपराधी किए गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनवरी 2026 माह में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इन गिरफ्तारियों में छह अपराधी ऐसे थे जिन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, 11 अन्य अपराधियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ये अपराधी हत्या, लूट, चोरी, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा पुरस्कार घोषित किए गए थे।

पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए सतर्क सूचना तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिशों का सहारा लिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *