Hindi News LIVE

बुलंदशहर : 48 घंटे के लिए निजी डॉक्टर्स की हड़ताल

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बुलंदशहर के डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में चिकित्सक 16 अगस्त सुबह 6 बजे से 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। हड़ताल के चलते OPD में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज की आस में मरीजों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन पर्चा नहीं बन सका और भारी संख्या में मरीज वापस लौट गए।

आईएमए ने घटना के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों ने घटना के विरोध में राजकीय अस्पताल से कैंडल मार्च निकालने की भी योजना बनाई है।

उनका कहना है कि महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए वे अनिश्चितकालीन हड़ताल तक करने को तैयार हैं। इस हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने से मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। आईएमए की ओर से लगातार बढ़ते प्रदर्शन और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *