News

बुलंदशहर : दो नाबालिग बच्चों से कुकर्म

बुलंदशहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना चोला क्षेत्र में तीन युवकों ने दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चों की उम्र 11 और 13 वर्ष है।

घटना 22 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे की है। दोनों बच्चे गांव में खेल रहे थे। आरोपी युवक खाने-पीने का सामान देने का लालच देकर उन्हें तेजवीर सिंह के निर्माणाधीन मकान में ले गए। यह मकान खाली पड़ा था।

आरोपियों ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बच्चों को डराया-धमकाया और मारपीट की। बच्चों के चिल्लाने पर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपियों ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बच्चों को यह भी कहा कि उनकी वीडियो बना ली है।

डर के कारण बच्चों ने किसी को कुछ नहीं बताया। वे खाना-पीना कम कर बंद कमरे में रहने लगे। परिजनों के पूछने पर बच्चों ने रोते हुए पूरी घटना बताई। पीड़ित पक्ष जब आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *