Hindi News LIVE

बुलंदशहर : एक करोड़ की सड़क एक माह में टूटी

बुलंदशहर, करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क एक माह के भीतर ही टूट गई। इस मामले में सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो सप्ताह में सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सड़क नगर के खुर्जा रोड से चांदपुर और यमुनापुरम होते हुए मेरठ हाईवे तक रजवाहे की पटरी पर लगभग दो माह पहले बनाई गई थी। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इसी कारण सड़क टिकाऊ नहीं बन सकी और थोड़े ही समय में खराब हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर लगभग दो साल पहले भी एक सड़क बनाई गई थी, जो घटिया निर्माण के कारण छह माह के भीतर ही टूट गई थी। इसके बावजूद निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया। अब विभाग की इस कार्रवाई के बाद यह देखना होगा कि ठेकेदार निर्धारित समय पर सड़क की मरम्मत करता है या नहीं। media में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया। विभाग ने जांच के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *