Live News

बुलंदशहर : फंदे से लटकी मिली नमकीन कारोबारी की पत्नी

बुलंदशहर के गुलावठी शहर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला गृहक्लेश से जुड़ा माना जा रहा है।

मृतका की पहचान गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गीता (30) पत्नी मूलचंद के रूप में हुई है। गीता की शादी वर्ष 2016 में पिलुखवा निवासी मूलचंद से हुई थी। मूलचंद दालसेव-नमकीन बनाने का काम करता है। दंपती गुलावठी में किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे थे।

रात में नहीं खुला गेट, सुबह फंदे से लटका मिला शव

परिजनों के अनुसार गुरुवार रात महिला से पड़ोसन घर पहुंची, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद वह वापस लौट गया। शुक्रवार सुबह महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरने की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *