बुलंदशहर : सामाजिक संस्था ने बांटे हेलमेट
बुलंदशहर में सामाजिक संस्था बुलंद सेवा फाउंडेशन ने हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एएसपी रिजुल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे।
कार्यक्रम का उद्देश्य राहगीरों को हेलमेट पहनने के लाभ और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर यातायात इंस्पेक्टर संजय वर्मा, नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और एएसपी रिजुल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बुलंद सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा का सही संदेश पहुंचाना है।

