google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

 बुलंदशहर : प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी को पति ने दी प्रेमी के साथ रहने को सहमति

बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव फतेहगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है।

अहमदगढ़ की रहने वाली अंजली की शादी राजू से हुई थी। इस दंपति की तीन बेटियां हैं। महिला का पड़ोसी निशांत उर्फ गोलू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति राजू ने कई बार पत्नी को प्रेमी के साथ देखा था।

पत्नी की गतिविधियों से परेशान होकर राजू ने थाने में एक सहमति पत्र दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति देते हैं।

महिला ने भी थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उसने स्पष्ट किया है कि वह अब राजू के साथ नहीं रहेगी। वह निशांत उर्फ गोलू को अपना पति मानकर उसके साथ जीवन बिताएगी। महिला ने यह भी लिखा कि वह अपनी तीनों बेटियों को अपने साथ रखेगी। साथ ही उसने राजू की किसी भी चल-अचल संपत्ति पर दावा न करने की बात कही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *