News

बुलंदशहर : RAW के रिटायर्ड अफसर से 11 लाख की चोरी, किया गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने रॉ (RAW) के एक रिटायर्ड क्षेत्राधिकारी (CO) के साथ हुई 11 लाख रुपये की चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है।

यह घटना बीती 2 अप्रैल को बुलंदशहर में हुई थी। कृष्णानगर निवासी और रॉ के रिटायर्ड सीओ राजवीर सिंह नगर के कमल नर्सिंग होम स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपना रुपयों से भरा बैग पास में रख दिया था, जिसे एक शातिर चोर ने मौका पाकर चुरा लिया।

बैग में 11 लाख रुपये नकद के साथ बैंक पासबुक और पेंशन ऑर्डर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। राजवीर सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवाली प्रभारी और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए निकुंज मित्तल नामक युवक को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त निकुंज मित्तल, जो मूल रूप से खुर्जा का रहने वाला है, ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी किए गए पैसों से अपना पुराना उधार चुकाया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए 11 लाख रुपयों में से 9 लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *