बुलंदशहर : 1232 नए सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू
बुलंदशहर में आरक्षी सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 1232 नए सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। सभी चयनित अभ्यर्थी रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर पहुंच गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सभी नए सिपाहियों का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी को सफलता की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस विभाग में काम करने के दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके बाद सभी को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय मधूप कुमार सिंह और प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।