google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर : डीजे बजाने पर दो समुदाय भिड़े, 50 लोगों पर FIR दर्ज

बुलंदशहर के गिनोरा शेख गांव में कुंआ पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।

जानकारी के अनुसार, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गिनोरा शेख गांव में एक दलित परिवार के यहां कुंआ पूजन और जागरण का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बात बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग दलित परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई और मारपीट की।

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद स्थिति पर नजर रखी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पीड़ित पक्ष के युवक का कहना है कि माता रानी का जागरण और कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ मुस्लिम लोगों ने कार्यक्रम में आकर बिघ्न डालनी शुरू कर दी। ये लोग लट्ठे लेकर आए हमारी माता-बहनों को खीचने लगे और हाथापाई की। हमारी चाची की आंख पर घूसा भी मारा गया।

किशोर का कहना है कि मैं डीजे के पास खड़ा था। एकदम एक ईंट आई और मेरे सीने पर लग गई। कुछ मुस्लिमों ने मुझ पर फेंककर मारा। इसके बाद मुझे चक्कर आया और मैं गिर गया। फिर मुझे ठीक से पता नहीं।एसपी सिटी शंकर प्रसाद का कहना है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौराशेख में एक बच्चे के जन्म के अवसर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था।

डीजे के साथ कुछ लोग ये कार्यक्रम कर रहे थे। एक समुदाय के इन लोगों की बहस हुई। धुक्का-मुक्की हुई। कुछ संभ्र्रान्त लोगों ने मामले को शांत कर समझा दिया। तत्काल कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इसमें तत्काल 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *