Crime News

बुलंदशहर : फूफा ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, FIR

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना उस समय हुई जब 11 वर्षीय किशोरी अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसका फूफा भी वहीं दूसरी चारपाई पर लेटा हुआ था। आरोपी ने पहले घर का गेट बंद किया, फिर किशोरी की चारपाई पर आकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। औरंगाबाद के इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *