google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर : इंसाफ के लिए भटक रही महिला,  ASP से गुहार

बुलंदशहर में छेड़छाड़ से परेशान महिला इंसाफ के लिए भटक रही है। उसने युवकों के डर से घर से ही निकलना बंद कर दिया। विधवा महिला ने एसपी सिटी शंकर प्रसाद से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। नौकरी करने के लिए जब वह घर से निकलती है तो रास्ते में युवक उसे परेशान करते हैं। उस पर टिप्पणी करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस से कई बार मामले की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

मनचला से परेशान हुई विधवा महिला ने घर से निकलना तक बंद कर दिया। महिला का कहना है कि मनचले उसे आए दिन परेशान करते हैं। उस पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं। महिला ने एसपी सिटी से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

एसपी सिटी ने महिला को मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *