Live News

बुलंदशहर : महिलाओं को दौड़ाकर पीटा, वीडियो बनाते रहे ग्रामीण, पांच महिलाएं गंभीर घायल

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव भैयापुर में दिनदहाड़े महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मामूली बात को लेकर युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पांच महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए सनकी युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

शिकारपुर में मारपीट करते रहे सनकी युवक‌ और मौके पर मौजूद ग्रामीण वीडियो बनाते रहे। महिलाएं शोर मचाती रहीं। महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी उन्हें बचाने के लिए आगे आए। लेकिन ग्रामीणों ने महिलाओं को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। उधर घायलों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकारपुर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *