google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर : नाले में गिरा युवक, गंदगी में मुंह धंसने से हुई मौत

बुलंदशहर में बुगरासी क्षेत्र के बरहाना गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की गहरे नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र गिरि के पुत्र प्रिंस के रूप में हुई है, जो अपने परिवार में सबसे छोटा था।

रात के अंधेरे में हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, प्रिंस घर के बाहर बने गहरे नाले के पास से गुजर रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे नाले की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और उसका पैर फिसल गया। नाले में गंदगी भरी हुई थी, जिससे गिरते ही उसका मुंह कीचड़ में धंस गया। परिजन तुरंत उसे बाहर निकालकर कस्बे के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के ताऊ संजय गिरि ने बताया कि नाला काफी गहरा है और लंबे समय से उसकी सफाई नहीं हुई थी।

गरीब किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रिंस के पिता सुरेंद्र गिरि एक साधारण किसान हैं, जिनके पास केवल साढ़े तीन बीघा जमीन है। परिवार में तीन बहनें और एक बड़ा भाई है। बड़ी बहन काजल (30) और भावना (25) की शादी हो चुकी है, जबकि स्वाति (22) अविवाहित है। भाई मुकुल (21) उससे बड़ा है। गुरुवार सुबह भगवानपुर गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में शोक व्याप्त है और सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *