News

बुलंदशहर ; सिकंदराबाद में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात जीटी रोड पर एसडीएम कोर्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान कायस्थवाड़ा निवासी हिमांशु पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु किसी सामान को लेने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *