कैंटीन संचालक ने 20 लड़कियों के न्यूड VIDEO बनाए, इन्हीं फुटेज को दिखाकर सेक्स रैकेट शुरू किया
कानपुर में एक निजी हॉस्पिटल के कैंटीन संचालक ने 20 लड़कियों के साथ रेप किया। सभी के न्यूड वीडियो बना लिए। फिर उसने सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने धमकी देते हुए उसने इन सभी लड़कियों को इस रैकेटे में शामिल कर लिया।
डिमांड के अनुसार वह ग्राहकों के पास लड़कियों को भेजने लगा। इस दौरान एक नाबालिग के पिता ने आरोपी को बेटी के साथ देख लिया। उन्होंने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल वहीं गिर गया। नाबालिग ने फोन का लॉक खोला तो उसमें उसका न्यूड वीडियो मिला। साथ ही 20 अन्य अलग-अलग लड़कियों के भी न्यूड वीडियो और फोटो मिले।
ऑडियो और वाट्सऐप चैट मिली है। इसमें लोग उससे लड़कियों की डिमांड कर रहे हैं। इसमें एक ग्राहक कह रहा है कि वो वाली लड़की भेजो।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देने के साथ ही मोबाइल फोन सौंप दिया। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
नौबस्ता निवासी एक युवक ने बताया कि मेरे मोहल्ले में एक मकान में किराए के मकान में प्राइवेट अस्पताल चलता है। हॉस्पिटल में फतेहपुर जहानाबाद निवासी केशव उत्तम कैंटीन चलाता है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 14 साल की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है। एक दिन आरोपी केशव ने उसे बहाने से अस्पताल बुला लिया।
यहां उसने बेटी को बंधक बना लिया। उसके साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार मेरी बेटी को परेशान करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार बेटी के साथ रेप किया। एक दिन मैंने बेटी घर में गुमसुम बैठी थी। मैंने उससे पूछा तो बताया कि केशव छेड़छाड़ करता है। मैंने उसे चेतावनी दी। मगर वह नहीं सुधरा।
एक दिन वह मेरी बेटी को खींचकर अपने साथ ले जा रहा था। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जानकारी मिलते ही मैं परिवार के साथ पहुंच गया। बेटी को छुड़ाने के साथ ही आरोपी को पीटा। उसका मोबाइल छीन लिया।
इस दौरान आरोपी भाग निकला। फोन का पासवर्ड मेरी बेटी को पता था। उसने लॉक खोला। उसके फोन की गैलरी में मेरी बेटी का न्यूड वीडियो था। इसके अलावा कई लड़कियों के भी न्यूड फोटो और वीडियो थे।
नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से वीडियो के साथ ही कई कॉल रिकॉर्डिंग वाले ऑडियो भी मिले हैं। इसकी जांच में सामने आया कि आरोपी से कुछ लोग लड़कियों व महिलाओं की डिमांड कर रहे हैं।
ये डिमांड के मुताबिक लड़कियों और महिलाओं को भेजने की बात कह रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया है। जल्द ही उसे अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी केशव उत्तम के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। उसकी तलाश में दो टीमें लगी हैं।
आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जिन लड़कियों के साथ उसके अश्लील वीडियो हैं। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कोई तहरीर देगा और भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।