बुलंदशहर में 20 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता का आरोप
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अरनिया थाना पुलिस ने 15-20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला सपा सांसद रामजी लाल सुमन को बुलंदशहर ले जाने से जुड़ा है। बुलंदशहर-अलीगढ़ बॉर्डर स्थित गभाना टोल पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हुई।
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के तहत अरनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।