Dailynews

झारखण्ड में होगी जाति आधारित जनगणना , CM चंपई सोरेन ने दी मंजूरी

धनबाद (दीपक कुमार), झारखंड में जाति आधारित जनगणना होगी.मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इसकी मंजूरी दे दी है.कार्मिक विभाग के जिम्मे जातीय जनगणना का कार्य होगा.राज्य कार्यपालिका नियमावली में जनगणना का काम भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग को आवंटित है. लेकिन जाति आधारित जनगणना का काम कार्यपालिका नियमावली में किसी विभाग को आवंटित नहीं था. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सरकार ने यह गतिरोध दूर कर लिया है. सरकार की मंजूरी के बाद अब कार्मिक विभाग जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव तैयार करेगा ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *