Live News

बुलंदशहर में CBSE 10वीं के टॉपर्स इशांत और कृतिका

बुलंदशहर के डीपीएस स्कूल के छात्र इशांत सिंह और छात्रा कृतिका सिंह ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। दोनों छात्रों ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुल 500 में से 493 अंक हासिल करने वाले इन छात्रों को गणित और अंग्रेजी सहित कई विषयों में पूर्ण अंक मिले हैं।

कृतिका सिंह के पिता दुर्गेश कुमार सिंह व्यवसायी हैं और माता रीना सिंह गृहिणी हैं। कृतिका का लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा करना है। वहीं इशांत सिंह के पिता इंद्रपाल सिंह नौकरी करते हैं और माता मंजू सिंह गृहिणी हैं। इशांत वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

नोएडा रीजन में आने वाले बुलंदशहर जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। नोएडा रीजन में कुल 85 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *