बुलंदशहर : ग्राहक बनकर आई महिला ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की चेन चोरी
बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी की वारदात में एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में घुसकर सोने की चेन का डिब्बा चुरा ले गई।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना कैद कर ली। पीड़ित सर्राफा व्यवसायी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक महिला और एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे। महिला ने डिब्बे में रखी लगभग 150 ग्राम सोने की चेन चुरा ली, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और पुरुष मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह चोरी थाना खानपुर क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हुई है।

