News

प्रयागराज में चकबंदी कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि पैमाइश के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए

प्रयागराज में विजिलेंस टीम ने बुधवार को चकबंदी कार्यालय में तैनात कानूनगो हरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी भूमि पैमाइश के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

मामला फूलपुर तहसील के सिकंदरा गांव का है। शिकायतकर्ता प्रधान महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज में वरिष्ठ लेखापरीक्षक हैं। उनकी गाटा संख्या-112 की भूमि पर धर्मेंद्र कुमार और संजय कुमार अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

शिकायतकर्ता ने नवंबर 2024 में उप संचालक चकबंदी से भूमि पैमाइश की मांग की। जनवरी और फरवरी 2025 में सभी पक्षकारों को नोटिस दिया गया। कानूनगो हरेंद्र सिंह और सहायक चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार को पैमाइश के निर्देश दिए गए।

इसके बाद धर्मेंद्र की एकतरफा अर्जी पर बिना नोटिस गलत रिपोर्ट बना दी गई। शिकायतकर्ता ने 27 मई को फिर पैमाइश की मांग की। कार्यालय ने 30 मई को हरेंद्र सिंह को यह काम सौंपा।

हरेंद्र सिंह ने पैमाइश के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। विजिलेंस को सूचना दी गई। 5 जून की शाम को कटरा पुलिस चौकी के पास जगराम चौराहे पर टीम ने ट्रैप लगाया। शाम 6:14 बजे रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी को गुरुवार को वाराणसी की विशेष एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए विजिलेंस हेल्पलाइन 9454404859 और सतर्कता मुख्यालय 9454401866 पर संपर्क किया जा सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *