Entertainment

सरके चुनर तेरी सरके गाने पर मचा बवाल

दिल्ली. 

नोरा फतेही के गाने पर फिल्ममेकर ने जताई आपत्ति, डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर सेंसर बोर्ड पर कसा तंज

फिल्ममेकर ओनिर ने फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके पर मचे बवाल के बीच सेंसर बोर्ड को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के अश्लील लिरिक्स पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.  ओनिर ने सवाल किया कि आखिर सेंसर बोर्ड से ऐसे गानों को मंजूरी कैसे दे देता है. ओनिर ने तंज कसा कि एक तरफ बोर्ड फिल्मों के नाम बदलने में व्यस्त है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे गानों पर उनकी चुप्पी हैरान करने वाली है. उन्होंने इसे सेंसरशिप के दोहरे मापदंड और देश के बदलते सामाजिक माहौल पर एक गंभीर कटाक्ष बताया है.नाना पाटेकर ने रजनीकांत की फिल्म काला का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने ने बताया कि सेट पर जब उन्होंने पंकज त्रिपाठी को एक छोटे से पुलिस अफसर के रोल में देखा, तो वह हैरान रह गए थे. नाना ने पंकज से सीधे पूछा, ‘पंकज, तू यहां क्या कर रहा है? तू इतना बड़ा एक्टर है, फिर ऐसे छोटे रोल क्यों करता है?. इस पर पंकज ने सादगी से जवाब दिया कि वह रजनीकांत और नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों के साथ काम करना चाहते थे. तब नाना ने उन्हें प्यार से डांटते हुए कहा, ‘हमारे साथ काम करने से तू बड़ा नहीं होगा, तू पहले से ही बहुत बड़ा एक्टर है. दोबारा कभी ऐसा छोटा रोल किया, तो मैं तुझे मारूंगा.’

सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. अचानक हुए इस बदलाव पर डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने बताया कि यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया. उनके पास शुरुआत से ही ये दो नाम विकल्प में थे. अपूर्व के अनुसार, फिल्म की मेकिंग के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि यह कहानी सिर्फ एक जंग की नहीं, बल्कि सरहद पर फौजियों की लड़ी जाने वाली खामोश लड़ाइयों और इंसानियत की है. नया टाइटल इसी संवेदनशीलता और त्याग को बेहतर तरीके से बयां करता है.

छा रहा ‘हैलो बच्चों’ में विनीत कुमार का अभिनय, मनोज बाजपेयी के बाद अभिषेक बच्चन भी हुए फैन

मशहूर अभिनेता विनीत कुमार की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ को जमकर सराहना मिल रही है. हर कोई सीरीज देखने के बाद अभिनेता विनीत और कहानी की तारीफ कर रहा है. इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अभिनेता की जमकर तारीफ की.

विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी’ के राइटर ने तोड़ी चुप्पी, अश्लील लिरिक्स पर दी सफाई

संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ के विवादित बोल की हर तरफ आलोचना हो रही है. इस गाने के अश्लील लिरिक्स और आपत्तिजनक डांस स्टेप्स के खिलाफ एक्शन की मांग हो रही है और इसके रिलीज होते ही सेंसर बोर्ड पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर ये पारित कैसे हुआ.  अब गाने के बोल लिखने वाले गीतकार रकीब आलम ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है. वो कहते हैं कि उन्होंने ये बोल नहीं लिखे थे और ये डायरेक्टर का वर्जन है. साथ ही रकीब का कहना है कि डायरेक्टर कॉन्ट्रोवर्सी करना चाहते थे.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *