google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

महोबा जेल में नहाते समय बवाल : ठंड में गैंगस्टर पर पानी डाला, विरोध पर गाल चबाया

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग नहाने से भी बच रहे हैं। इसी ठंड के बीच महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक कैदी ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर पानी डाल दिया। इससे वह आगबबूला हो गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

गुस्से में आकर कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से चबा लिया। इससे उसका मांस कटकर लटक गया। गैंगस्टर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गैंगस्टर के गाल पर 4 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है।

जब तक लोग बचाते, गाल चबाया

  • जेल में कमलेश नाम का कैदी साल 2021 से गैंगस्टर और चोरी के मामलों में बंद है। उसके साथ धारा 307 और 308 (गैर इरादतन हत्या) के आरोप में सिरसी खुर्द का रहने वाला हरिओम तिवारी भी साल 2023 से बंद है। दोनों एक ही बैरक में रहते हैं।
  • शनिवार सुबह करीब 10 बजे कैदियों के नहाने के लिए लाइन लगी थी। इसी दौरान हरिओम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश पर पानी डाल दिया। भीषण ठंड में अचानक पानी पड़ने से कमलेश भड़क गया। उसने इसका विरोध किया।
  • इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान हरिओम ने कमलेश के गाल को दांतों से काट लिया। गाल से खून बहता देख सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। घायल कमलेश को जेल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
  • जिला अस्पताल के डॉ नवीन चौहान ने बताया कि कैदी के गाल में चार टांके आए हैं। इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है। उसकी हालत ठीक है।
  • घायल कैदी कमलेश ने बताया कि हरिओम पंडित से झगड़ा हुआ था। उसने मेरे ऊपर पानी डाल दिया। मैंने कहा कि अब दोबारा मत डालना। जिसके बाद वो गाली देने लगा। मैंने मना किया तो मेरे गाल पर काट लिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *