Live News

चरही : भीषण सड़क दुर्घटना

चरही के घाटो मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। अनियंत्रित ट्रेलर द्वारा टेंपो, बस, 407 वाहन तथा सड़क किनारे फल एवं पान गुमटी को अपनी चपेट में लेने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा इलाज के दौरान तीन लोगों की मृत्यु होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।

घटना की जानकारी मिलते ही मेरे निर्देश पर सहयोगियों ने तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। एक मृतक का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति प्रदान करें।

चरही घाटो मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। अब तक यहां दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस स्थान पर शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के रुके हुए कार्य को अविलंब प्रारंभ करने तथा यहां संचालित टेंपो स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की अत्यंत आवश्यकता है।

मैं संबंधित विभागों से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने के दिशा में प्रयास करूंगा, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *