google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

चौमू : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

चौमू, शहर के रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा गार्डन में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा ओढ़कर स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रत्येक बूथ पर घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे चौमूँ में गढ़ गणेश मंदिर से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग- अलग जिम्मेदारिया सौंपी।


इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात मण्डल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, गोविन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, नगरपालिका नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जितेंद्र कुमावत, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *