google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

मंत्री और महिला IPS अफसर में भिड़ंतः विज ने कहा-पुलिस जवान को सस्पेंड करो, SP बोली-मेरी पावर नहीं 

कैथल. हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज और कैथल की एसपी उपासना सिंह के बीच एक मीटिंग में बहसबाजी हो गई.  कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक पुलिस जवान को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी ने इस पर इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पावर नहीं है.

दरअसल, जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी से जुड़े मामले की सुनवाई मीटिंग में हो रही थी. अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी उपासना सिंह ने कहा कि वह पुलिस जवान को सस्पेंड नहीं कर सकती. क्योंकि यह एसपी कुरुक्षेत्र के अधिकार में आता है. इस बीच अनिल विज भड़क गए और कहा कि वह उनके आदेश की पालना करने करे. मेरे नाम से डीजीपी को लिखा जाए कि मैंने सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.

हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने मानने से इंकार कर दिया. विज ने पुलिस अधीक्षक को सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास पवार नहीं है तो आप जिला कष्ट निवारण समिति के बैठक से उठकर चले जाएं. इसके बाद एसपी ने माना कि आपके आदेश का हवाले देकर पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा. घटना के जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं. एसपी कहती हुई दिख रही हैं कि वह सस्पेंड करने के लिए लिख देती हैं. विज ने कहा कि आप थोड़ी सस्पेंड करेंगी, मैं कर रहा हूं. इस दौरान किसी शख्स ने भी एसपी को टोका और कहा कि आप पहले वाले केस में भी ऐसा ही कर रही हैं. आप कहती हैं कि आपकी पावर नहीं है. जबकि मंत्री जी से बड़ी कोई पावर नहीं हैं. इस दौरान हॉल में तालियां बजाई गई. इस पर एक महिला अधिकारी ने बीच में विज से बात की.


गौरतलब है कि इससे पहले भी विज और अफसरों के बीच में कई बार तकरार हो चुकी है. कष्ण निवारण समिति की मीटिंग में कई ऐसे मामला सामने आए हैं. इससे पहले एसपी संगीता कालिया से भी मीटिंग में विज भिड़ गए थे. हालांकि, लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आता है. क्योंकि लोगों की शिकायतों पर ही एक्शन लेने पर अक्सर विज अफसरों की क्लास लगाते रहे हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *