google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

बनारस स्टेशन पर BJP विधायक को CO ने धक्का दिया, कार्यकर्ता को रोकेने पर भड़के

वाराणसी में कैंट सीट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक CO से विवाद हो गया। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान बनारस रेलवे स्टेशन पर एक महिला कार्यकर्ता को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रोक लिया। इस पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने CO से कहा- इन्हें जाने क्यों नहीं दे रहे हो। इस बात पर बहस हो गई।

विधायक ने फिर कहा- जब कार्यकर्ता ही नहीं जाएंगे तो क्या मतलब है। पूछा- मेरे सामने आप क्यों खड़े हो गए हैं। इसके बाद विधायक आगे बढ़े, तभी CO ने उन्हें धक्का दे दिया। इस पर गहमागहमी हो गई। विधायक और CO में हाथापाई की नौबत आ गई। यह देख समर्थक भी दौड़ पड़े।

दूसरे अधिकारी और पुलिसवाले भी मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कराया। विधायक ने कहा- दिमाग खराब है तुम्हारा। इसे हटाओ यहां से। विधायक से बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है। इसमें CO, विधायक को धक्का देते दिख रहे। वीडियो शुक्रवार शाम 5 बजे का है, जब प्रधानमंत्री का काफिला स्टेशन रोड से गुजरने वाला था।

बनारस स्टेशन पर PM मोदी के पहुंचने से पहले कैंट विधायक और उनके समर्थक पहुंच गए थे। यहां ‘स्वागत है भाई स्वागत है PM मोदी का स्वागत है…’ के नारे लगा रहे थे। उसी समय एक महिला कार्यकर्ता स्कूटी लेकर रेलवे परिसर में जाने लगी।

तभी RPF जवान ने महिला को अंदर जाने से मना कर दिया। इसी बात पर विधायक गुस्सा हो गए। हाथापाई की नौबत तक आ गई। विधायक के साथ उनके समर्थक भी पहुंच गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। इसके बाद विधायक ने कई गाड़ियों को अंदर भिजवाया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा – कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। उन्होंने अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि किसी को असुविधा न हो ऐसी व्यवस्था की जाए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *