कॉमर्शियल सिलेंडर आज से ₹111 महंगा: कारों के दाम भी बढ़े, CNG और PNG ₹2 सस्ती हुई
आज यानी 1 जनवरी 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं कार खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने का भी ऐलान किया है। अभी टाइमलाइन नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 111 रुपए बढ़कर ₹1691.50 हो गई है। पहले यह ₹1580.50 में मिल रहा था। वहीं मुंबई में यह अब 111 रुपए महंगा होकर 1642.50 रुपए में मिलेगा।
2. 12 जनवरी से दिन में रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी
12 जनवरी से ऐसे यूजर्स जिनका अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम केवल रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन के लिए हैं।
रिजर्वेशन के लिए ट्रेन डिपार्चर की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। जिस दिन ये बुकिंग खुलती है इसे पहला दिन माना जाता है। इसका मकसद ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना है।
हुंडई, MG, निसान जैसी कंपनियों की कारें महंगी
1 जनवरी 2026 से कई कार कंपनियों ने भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। इसमें हुंडई, MG, निसान जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये बढ़ोतरी मुख्य रूप से इनपुट कॉस्ट, लॉजिस्टिक्स खर्च और करेंसी फ्लक्चुएशन की वजह से है। ज्यादातर बढ़ोतरी 2-3% तक है।
- मर्सिडीज-बेंज: सभी मॉडल्स (C-Class, E-Class, GLC, GLE) के दाम 2% तक बढ़े।
- निसान इंडिया: मैग्नाइट और अन्य कारों की कीमतों में 3% तक का इजाफा।
- MG मोटर: हेक्टर, एस्टर और इलेक्ट्रिक कारों (ZS EV, Comet) के दाम 2% तक बढ़े।
- रेनॉ इंडिया: क्विड, ट्राइबर और काइगर जैसी कारें अब 2% तक महंगी।
- हुंडई इंडिया: क्रेटा, वेन्यू और i20 समेत पूरी रेंज पर कीमतों में 0.6% की बढ़ोतरी।
- BYD इंडिया: एटो 3 और सील के दाम बढ़ाने का ऐलान। कितने बढ़ेंगे यह साफ नहीं।
- होंडा कार्स: सिटी और अमेज की कीमतों में भी बदलाव होगा। दाम कितने बढ़ेंगे यह साफ नहीं।
4. CNG और घरेलू PNG सस्ती होंगी
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 1 जनवरी 2026 से गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज को कम किया है। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में CNG और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की कीमतें ₹2-3 प्रति यूनिट तक घट जाएंगी।
नए साल पर हवाई यात्रा करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। तेल कंपनियों ने एविएशन फ्यूल के दाम करीब 7 हजार रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में फ्यूल के दाम ₹99,676.77 से घटकर ₹92,323.02 प्रति किलोलीटर हो गए हैं।
कीमतों में आई इस कमी से एविएशन कंपनियों की ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा हवाई टिकटों के दाम कम होने के रूप में यात्रियों को मिल सकता है।

