google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

बांके बिहारी के दर्शन टाइम पर फिर विवाद सेवायत बोले- VIP कल्चर खत्म करें

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय में फिर बदलाव की तैयारी है। 3 नवंबर से 45 मिनट पहले ठाकुरजी के कपाट खोले जाएंगे। 8 बजे से शुरू होने वाले दर्शन की खिलाफत मंदिर के सेवायत कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, बांके बिहारी के तहखाने में कोई खास खजाना कमेटी को नहीं मिला है, ऐसे में 12 बैंकों में जमा 350 करोड़ रुपए का पूरा ब्योरा बैंकों से मांग लिया गया है। तैयारी है कि हर दिन मंदिर में आने वाले फंड की लिस्टिंग की जाए। ये रुपया कैसे खर्च किया जा रहा है? इसका ब्योरा भी तैयार हो। हर महीने की 30 तारीख को इसका ऑडिट किया जाएगा।

बता दें कि गर्भगृह के नीचे के तहखाना से एक सोने की छड़ी, तीन चांदी की छड़ियां, दो तांबे के सिक्के और कुछ पुराने बर्तन मिले हैं। जबकि कीमती जवाहरात और अन्य सामान वाले कई बॉक्स खाली पाए गए हैं। ऐसे में वृंदावन के संत ही अब CBI जांच की मांग करने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने PM मोदी को लेटर भेजा है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में इस वक्त 3 विवाद चल रहे हैं। पहले पक्ष में मंदिर के 400 सेवायतों का परिवार है। दूसरे पक्ष में श्री बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के पदाधिकारी है। ये विवाद हैं-

1. बांके बिहारी का खजाना

2. बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण

3. बांके बिहारी के दर्शन का समय

श्री बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी का कहना है कि हर दिन 1 से 2 लाख लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं। दर्शन सरलता और सुरक्षित माहौल में करवाने के लिए ही व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। कमेटी ने 2 टूक कह दिया है कि बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 3 नवंबर से नए समय के अनुसार ही दर्शन कराया जाएगा।

दरअसल, शीतकाल में ठाकुरजी को आराम देने के लिए मंदिर में दर्शन 8.45 बजे से शुरू किया जा रहा है। 3 नवंबर से कपाट 8 बजे खुलने हैं। सेवायत फिर इसका विरोध कर रहे हैं।

मंदिर के सेवायत चाहते हैं कि सर्दियों में ठाकुरजी को विश्राम दिया जाए, इसलिए सुबह 8:45 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन करवाएं जाएं। फिर शाम को 4:30 बजे से रात 8:30 तक दर्शन करवाकर कपाट बंद करवा दिए जाएं।

सेवायत रजत गोस्वामी ने कमेटी के सामने सुझाव दिया कि दर्शन स्लॉट बुक करने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन लागू किया जाए। श्रद्धालु निश्चित स्लॉट बुक करके आए, दर्शन करें और चले जाएं। इससे मथुरा-वृंदावन के और मंदिरों में घूमने के लिए उन्हें समय मिल जाएगा।

सेवायत ये भी चाहते हैं कि उनके यजमानों को VIP लेन में दर्शन करने दिया जाए, क्योंकि वह पीढ़ियों से यजमानों को दर्शन कराते आ रहे हैं। साथ ही, जो लोग सेवा में हैं, उनके कर्मचारी ड्रेस में पहचान पत्र के साथ आएं। जिनकी सेवा नहीं है, उनके एक कर्मचारी को ड्रेस और पहचान पत्र से प्रवेश मिलता रहे।

जबकि कमेटी चाहती है, मंदिर में दर्शन श्रद्धालुओं को पंक्ति में कराया जाए। 2 नंबर गेट से आने वाले श्रद्धालु 1 नंबर गेट से बाहर निकले और 3 नंबर गेट से आने वाले श्रद्धालु 4 नंबर गेट से बाहर निकल जाएं। 5 नंबर गेट VIP और सेवायतों के लिए सुरक्षित रखे जाएं।

कमेटी ने फैसले लिए-

  • मंदिर परिसर में रेलिंग लगाई जाएगी, इन्हीं के बीच से श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
  • बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों का LIVE स्ट्रीमिंग होगी।
  • मंदिर के 357 वर्ग गज के स्थल पर निर्माण में अनियमितताओं की जांच होगी।
  • ठाकुरजी के भोग के लिए हलवाई का सिलेक्शन किया जाएगा।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *