पेट्रोल पंपों पर भीड़
लखनऊ, यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नया महीना आ रहा है, भाजपा शासन में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला? गोरखपुर में सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि पंप पर लाइन न लगाएं। जब जरूरत हो, तभी डीजल और पेट्रोल लेने जाएं। अगर लाइन लगाएंगे तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। वहीं, बुधवार रात प्रयागराज और गोंडा के एक-एक पेट्रोल पंप पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद लोगों को तेल दिया गया। गोरखपुर में अफवाहों के चलते DM दीपक मीणा और SSP डॉ. कौस्तुभ देर रात सड़कों पर उतरे। उन्होंने पंपों पर जाकर लोगों से कहा कि सामान्य दिनों की तरह ही डीजल और पेट्रोल लें। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।
गोंडा में देर रात तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही। किसान डीजल लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे। किसानों को डर है कि अगर डीजल खत्म हो गया तो आने वाले दिनों में गेहूं की मड़ाई में दिक्कत होगी।
प्रदेश में करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक 3 से 4 गुना तक भीड़ बढ़ गई है। उन्हें समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई, जबकि तेल पर्याप्त है। बुधवार रात प्रयागराज और गोंडा के एक-एक पेट्रोल पंप पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद लोगों को तेल दिया गया। गोरखपुर में अफवाहों के चलते DM दीपक मीणा और SSP डॉ. कौस्तुभ देर रात सड़कों पर उतरे। उन्होंने पंपों पर जाकर लोगों से कहा कि सामान्य दिनों की तरह ही डीजल और पेट्रोल लें। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।
गोंडा में देर रात तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही। किसान डीजल लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे। किसानों को डर है कि अगर डीजल खत्म हो गया तो आने वाले दिनों में गेहूं की मड़ाई में दिक्कत होगी।
प्रदेश में करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक 3 से 4 गुना तक भीड़ बढ़ गई है। उन्हें समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई, जबकि तेल पर्याप्त है।

