google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

विंध्याचल धाम में उमड़ी भीड़, कमिश्नर-डीआईजी ने संभाला मोर्चा, दोपहर तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मिर्जापुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तक ही 3 लाख से अधिक भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। भीड़ प्रबंधन के लिए कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी और डीआईजी आर पी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला।

भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई स्तरों पर व्यवस्था की। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसपी यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल और उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र राम ने मंदिर परिसर में भक्तों की कतारों को व्यवस्थित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने चील्ह चौराहा, शास्त्री पुल और नटवा तिराहा सहित शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जौनपुर तिराहा से चील्ह तक नियमित बाइक पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रयागराज से स्नान करके आने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है। अटल तिराहा पर एसपी स्वयं मौजूद रहकर भक्तों को सुविधा प्रदान कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम किए गए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *