News

बागपत में प्राइवेट स्कूल-अस्पताल के बाहर रेट लिस्ट की मांग

बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बागपत क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। किसानों ने प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों के बाहर रेट लिस्ट लगाने की मांग की, साथ ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

किसानों ने आरोप लगाया कि किसान दिवस पर समस्याएं उठाने के बावजूद उनका समाधान नहीं होता। कई समस्याओं पर तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने विशेष रूप से प्राइवेट अस्पतालों पर मरीजों से अधिक पैसे वसूलने और प्राइवेट स्कूलों पर फीस के नाम पर ज्यादा वसूली करने का आरोप लगाया।

समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

इन समस्याओं को उठाते हुए किसानों ने मांग की कि प्राइवेट अस्पतालों के बाहर प्रत्येक जांच और दवा की रेट लिस्ट लगाई जाए। इसी तरह, स्कूलों के बाहर भी फीस की रेट लिस्ट प्रदर्शित की जानी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या और बिजली संबंधी मुद्दों को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

किसान नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि यदि अस्पताल और स्कूल से संबंधित उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होता है, तो पहले पंचायत की जाएगी। इसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *