News

विराटनगर व शाहपुरा में यमुना का पानी लाने की मांग

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखित पत्र भेजकर विराटनगर एवं शाहपुरा क्षेत्र के लिए यमुना का पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

भाजपा नेता पवन शर्मा ने बताया कि विराटनगर व शाहपुरा अन्तर्राष्टीय राजमार्ग से जुड़े रहने के साथ यहां के लोग कृषी पर निर्भर है। दोनों विधानसभा क्षेत्र सीकर जिले के नजदीक है तथा यहां 6 लाख से ज्यादा की आबादी है। सीकर नजदीकी क्षेत्र होने से यहां आसानी से यमुना का पानी पहुंचाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि यमुना जल बटवारा समझौता के तहत सीकर, चूरू और झुंझुनू जिले को हरियाणा के भिवानी व हिसार जिलों से पानी पहुंचाया जाएगा जिसके लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी जिसमें हथिनी कुंड बैराज से तीन जिलों को पानी उपलब्ध करने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। विराटनगर व शाहपुरा क्षेत्र की सीमाएं सीकर जिले से जुड़ी है और दोनों विधानसभाओं में पानी का संकट है। सरकार यमुना का पानी उपलब्ध करवाती है तो यहां पानी का संकट समाप्त हो सकता है। भाजपा नेता पवन शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार जल संकट समाधान के प्रयास कर रही है और विराटनगर व शाहपुरा को लंबे समय से यमुना का पानी उपलब्ध कराने की मांग चली आ रही है। क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं की कद्र करते हुए इन तीनों जिलों के साथ हि विराटनगर समेत शाहपुरा को शामिल कर लिया जाए तो किसानों की जमीन उपजाऊ होगी जिससे पैदावार अच्छी होगी व फसलो का लागत मूल्य बढ़ेगा तो क्षेत्र का किसान खुशहाल होगा।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *