google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

गढ़ाकोटा, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पीएम-सीएम के नाम ज्ञापन
गढ़ाकोटा। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को नगर के अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसके बाद संघ पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


जानकारी के अनुसार, राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के निर्देश पर 16 फरवरी 2026 को अधिवक्ताओं ने “विरोध दिवस” मनाते हुए न्यायालयीन कार्य से दूरी बनाई। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने देशभर में वकीलों के साथ हो रही अभद्रता, मारपीट एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना अत्यंत आवश्यक बताया।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि न्यायालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानूनी प्रावधान किए जाएं, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।


इस दौरान संघ अध्यक्ष जलील कुरैशी, उपाध्यक्ष विनोद पटेल, सचिव डी.पी. लडिया सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लेकर एकजुटता दिखाई।
अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को आगामी दिनों में और व्यापक रूप दिया

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *